news-details

जगदीशपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। नवरात्रि, दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को जगदीशपुर कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना और थानाध्यक्ष जगदीशपुर ने पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुगम यातायात और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।प्रशासन और पुलिस की ओर से त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है।