
पारदर्शी विकास न्यूज़ मेरठ। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की बैठक सेक्टर-2, वेदव्यास पुरी स्थित संगठन मुख्यालय पर आयोजित हुई। सेवानिवृत्त मेजर जनरल एसएस अहलावत और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन महासचिव कर्नल शिव प्रताप सिंह ने किया। इसमें संगठन विस्तार और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए डॉ. अजय सिंह तोमर को महासभा का संयोजक, अंकित चौधरी को युवा जाट महासभा का प्रदेश अध्यक्ष, मोनिका चौधरी को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और आशीष चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया।महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक 15 नवंबर को मेरठ में होगी, जिसमें तीन से चार हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि होंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति केपी सिंह और ईडी के पूर्व निदेशक करनैल सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।प्रवक्ता गजेंद्र सिंह पायल के अनुसार बैठक में तलाक के बढ़ते मामले, नशा, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, विवाह में देरी और घटती जनसंख्या जैसी सामाजिक समस्याओं पर मंथन होगा।