
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिला खेल कार्यालय 2026-27 की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन करेगा। इसके लिए जनपद और मंडल स्तर पर ट्रायल होंगे। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि जनपद स्तरीय ट्रायल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में सुबह 10 बजे से शुरू होंगेजूनियर बालक कबड्डी का जनपद स्तरीय ट्रायल 19 सितंबर को होगा। सीनियर पुरुष हॉकी, सीनियर पुरुष बॉक्सिंग और सब-जूनियर बालक कबड्डी के ट्रायल 21 सितंबर को रखे गए हैं। जनपद स्तर पर चुने गए खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि जूनियर बालक कबड्डी 25 से 27 सितंबर तक अयोध्या में, सीनियर पुरुष हॉकी 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक वाराणसी में, सीनियर पुरुष बॉक्सिंग 1 से 4 अक्टूबर तक झांसी में और सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर तक आजमगढ़ में होगीट्रायल में आने वाले खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। जिला खेल कार्यालय ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्कूलों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है।