
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को जून महीने के पहले दस दिन में आमदनी के मामले में लाभ हुआ है। 10जून को अयोध्या क्षेत्र में रोडवेज की 386बसें संचालित हुए हैं। सवारियों की संख्या 68157रही है। लोड फैक्टर पिछले वर्ष की तुलना में एक फीसदी बढ़ा है। अयोध्या क्षेत्र का औसत लोग फैक्टर 61फीसदी रहा है। जून2025मे एक जून से दस जून के बीच बसों का कुल सफर 12.36लाख किमी था।2026में इस अवधि में किमी14.09लाख है। डीजल औसत में भी पिछले साल के मुकाबले सुधार हुआ है।2025में जून 1से10तक डीजल औसत 5.59था।इस वर्ष इस अवधि में डीजल औसत 5.78रहा है। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान 7जून से 10जून तक बसों पर सबसे अधिक यात्री सवार हुए हैं। बस यूटिलिटी और पी बी आई में घटोत्तरी हुई है। पिछले साल की तुलना में रोडवेज की इनकम भी बढ़ी है। अकबरपुर डिपो लक्ष्य के सापेक्ष 93फीसदी, अयोध्या डिपो 92फीसदी, सुल्तानपुर 97फीसदी और अमेठी डिपो 76फीसदी एचीवमेंट किया है।