news-details

जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  जनपद में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक श्रमायुक्त छत्रसाल बरनवाल द्वारा श्रमिकों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि गर्मी के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि विशेष रूप से बाहर कार्य करने वाले श्रमिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस संबंध में विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं संस्थाओं को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। श्रमिकों के लिए बचाव के उपाय भीषण गर्मी से बचाव हेतु श्रमिकों को पूरे आस्तीन के हल्के व सूती (विशेषकर सफेद रंग के) कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढककर रखें। खान-पान में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू पानी व आम का पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने तथा हल्का व पौष्टिक भोजन लेने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा, बाहर निकलते समय जूते-चप्पल व धूप के चश्मे का उपयोग करें, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें और दिन में दो-तीन बार ठंडे पानी से स्नान करने की सलाह दी गई है। नियोक्ताओं को दिए गए निर्देश श्रम विभाग द्वारा निर्माण एजेंसियों, औद्योगिक इकाइयों, ईंट भट्ठा संचालकों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोपहर की तेज धूप में श्रमिकों से कार्य न लिया जाए। कार्यस्थल पर छाया (शेड), शुद्ध पेयजल, ग्लूकोज व ग्लूकोन-डी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्य के समय में बदलाव कर श्रमिकों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी तयएडवाइजरी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला सूचना विभाग एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा व्यापार मंडल, ईंट भट्ठा संचालकों, औद्योगिक संगठनों एवं श्रमिक संघों से भी अपील की गई है कि वे इन उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।