news-details

जिला अस्पताल में डॉक्टर पर अभद्रता के आरोप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में महिला चिकित्सक डॉ. रुचिका सेठ पर मरीज से अभद्रता और इलाज से इनकार करने के आरोप लगे हैं। गौरीपुर निवासी पत्रकार सर्वेश कुमार त्रिपाठी ने सीएमओ को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 26 अक्टूबर को उनकी पत्नी को लेकर पहुंचे भाई शुभम को रात आठ बजे के बाद पर्चा जमा न होने की बात कहकर इलाज से मना कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने डॉक्टर के निजी ड्राइवर से सरकारी पर्चा जमा कराने और कक्ष में मौजूद दो युवतियों की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए हैं। सीएमओ ने जांच टीम गठित कर दी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और चिकित्सक का पक्ष सामने आना बाकी है।