news-details

इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पत्थर मार दिया। इससे ट्रेन के गार्ड हरिकेश कुमार के सिर में चोट लग गई। घटना उस समय हुई, जब ट्रेन स्टेशन पर ठहरी थी। रेलवे प्रशासन ने घायल गार्ड का प्राथमिक उपचार कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी के अनुसार, प्लेटफॉर्म के पिछले हिस्से से अंधेरे में पत्थर फेंका गया था। जीआरपी चौकी प्रभारी किशन बिंदु ने बताया कि रेलवे अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।