news-details

हवा महल की तर्ज पर सजा मां भगवती का दरबार, आकर्षण का केंद्र बना कटारी गांव

You can share this post!

 

 

पांच दिवसीय कटारी महोत्सव शुरू, एक दर्जन से अधिक पंडालों में विराजमान हैं मां दुर्गा

 

जामों। क्षेत्र के कटारी गांव में दुर्गापूजा की धूम मची है। यहां राजस्थान के प्रसिद्ध हवा महल की तर्ज पर मां भगवती का भव्य दरबार सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल में हवा महल की वास्तुकला को हूबहू उकेरने का प्रयास किया गया है। इसकी भव्य सजावट देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पंडाल के भीतर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। गांव में पांच दिवसीय कटारी महोत्सव का भी शुभारंभ हो गया है। महोत्सव के तहत आसपास के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक भव्य पंडालों में मां भगवती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। शाम होते ही झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठता है। पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। दुर्गापूजा के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार पंडालों की सजावट पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक है।