news-details

हरचंदपुर में ब्राह्मण समाज का शंखनाद

You can share this post!

बसपा नेताओं ने बूथ जीतने का किया आह्वान


संजीव भारती
 पारदर्शी  विकास न्यूज़  रायबरेली/अमेठी।
बहुजन समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को रायबरेली जिले की हरचंदपुर विधानसभा में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। ब्राह्मण समाज के लोगों ने शंख बजाकर 2027में बहन मायावती जी को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने को एकजुटता का संदेश दिया।मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने शिवेन्द्र कुमार शुक्ला को प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया। कार्यक्रम में पूर्व एम एल सी और नेता विधान परिषद दिनेश चन्द्रा और सूरज सिंह जाटव भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पूर्व एम एल सी भीम राव अम्बेडकर ने कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता की। कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। ब्राह्मण पुरोहितों ने शंखनाद करके 2027के विधानसभा चुनाव में बसपा की जीत का संदेश दिया। ब्राह्मण शंख बजाएगा,हाथी बढ़ता जाएगा -बी एस पी की क्या पहचान,नीला झन्डा हाथी निशान, सर्वसमाज के सम्मान में बी एस पी मैदान में,बहन जी आप आगे बढ़ो,हम आपके साथ है -जिस नीले झंडे में हाथी है, वही हमारा साथी है ---आदि नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का स्वागत करते हुए दोनों हाथ उठाकर 2027में बहुजन समाज पार्टी को उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस लाने का संकल्प लिया। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा की नीति है।इसी नीति पर सरकार चलाकर बहन मायावती जी ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम किया और सर्वसमाज के हितों के लिए काम किया।बी एस पी ने जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागेदारी के फार्मूले पर सर्व समाज के लोगों को टिकट देकर विधायक और मंत्री बनाया। बसपा के राज में ब्राह्मण समाज और अपर कास्ट की तूती बोलती थी। ब्राह्मण समाज के सबसे अधिक विधायक बहुजन समाज पार्टी से चुनकर गए।इन विधायकों को मंत्रिमंडल में सम्मानजनक स्थान देने के साथ सैकड़ों नेताओं को आयोगों, निगमों और बोर्डों का अध्यक्ष बनाकर मान सम्मान दिया।बहन मायावती जी का एक भी फैसला अपर कास्ट के विरोध में नहीं रहा। 2027के विधानसभा चुनाव में भी बसपा ब्राह्मण समाज और अपर कास्ट को संख्या बल के मुकाबले अधिक टिकट देगी। सरकार बनाने में जो समाज जितनी मजबूती से बी एस पी का साथ देगा, उसे उतना अधिक मान सम्मान मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर देश के सभी राजनीतिक दल पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रहे हैं, गरीबों और मेहनतकशों के हित से इनका कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस, भाजपा, सपा आदि सभी राजनीतिक दल जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं। बहुजन समाज पार्टी का लक्ष्य देश में संविधान सम्मत शासन स्थापित कर सर्वसमाज के हितों को सुरक्षित करना है।बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक/पूर्व विधान परिषद सदस्य भीमराव अम्बेडकर ने की। उन्होंने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के जीवन संघर्षों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को भविष्य की चुनौतियों के प्रति आगाह किया और कहा कि 2027में बहन मायावती जी की सरकार बनाना जीवन मरण का प्रश्न है।संघ और मनुवादी ताकतें भारतीय संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को खत्म करने पर तुली हुई हैं।कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 17अक्टूबर और 24अक्टूबर को बूथों पर कैम्प लगाकर छूटे हुए लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई सम्मेलन में अनुरेन्द्र गौतम, शैलेन्द्र गौतम, अरविंद गौतम, राजकुमार गौतम, लाजवंती कुरील आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष विजय अम्बेडकर ने कार्यक्रम का संचालन किया।


हमारी नेता ने उत्तर प्रदेश में अपने बलबूते पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संदेश दिया है।इस संदेश को धरातल पर उतारने के लिए हम सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस बनाने में लगे हुए हैं।2027मे बहन मायावती जी फिर मुख्यमंत्री बनेंगी ।-
विश्व नाथ पाल ,प्रदेश अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी



बहुजन समाज पार्टी का लक्ष्य देश में संविधान सम्मत शासन स्थापित कर सर्व समाज के हितों की रक्षा करना है।2007की तरह ही इस समय उत्तर प्रदेश का सर्वसमाज बसपा के साथ आ रहा है।बी एस पी के सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। उत्तर प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ है, जनता बदलाव की तैयारी कर चुकी है। ब्राह्मण समाज का विशेष आशीर्वाद मिल रहा है।
दिनेश चन्द्रा ,पूर्व एम एल सी मुख्य मंडल प्रभारी,अयोध्या/आजमगढ़/देवीपाटन/लखनऊ मंडल


बसपा ने ब्राह्मण समाज को राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाया
बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों के शासन को उत्तर प्रदेश की जनता देख चुकी है। ग़रीबी, मंहगाई, बेरोज़गारी,खराब कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से त्रस्त से प्रदेश की जनता बहन मायावती जी के शासन की याद कर रही है।बहन मायावती जी ने 2007में ब्राह्मण समाज को सबसे अधिक टिकट दिए,शासन और प्रशासन में सबसे अधिक भागीदारी देकर राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया।ब्राह्मण समाज की जितनी उपेक्षा योगी राज में हुई है, उतनी कभी नहीं हुई। सबसे अधिक इनकाउंटर ब्राह्मणों के हुए हैं।जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज की हितैषी है।बहन मायावती जी ने कभी झूठा घोषणा पत्र नहीं जारी किया।