news-details

हापुड़ हिंसा में दलित युवक की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। हापुड़ नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल दलित युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सरकार से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक एवं सामाजिक सहायता देने की मांग की। मायावती ने कहा कि आपसी रंजिश का खूनी संघर्ष में बदलना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को समय रहते रोकने के लिए प्रभावी पुलिस कार्रवाई पर जोर दिया।