
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुमेरपुर (हमीरपुर)। विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर हाईवे जाम के दौरान हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से संबंधित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि वार्ड-3 के लोगों ने बिजली संकट को लेकर हाईवे जाम किया था, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इस दौरान एक युवक पर कथित तौर पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद कार्रवाई की गई।पुलिस विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।