news-details

गौरा में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिताएं आयोजित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवनारायण सिंह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौरा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 की कल्पना को विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत किया। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आंशी प्रथम, आंचल मौर्या द्वितीय और अनन्या तिवारी तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में नैंसी ने पहला, अन्नु चौधरी ने दूसरा और सौम्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में हिमांशी प्रथम, निधि अग्रहरि द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में निधि प्रथम, आरती द्वितीय और नैंसी तृतीय स्थान पर रहीं।गौरा ब्लॉक के नोडल योगेंद्र गुप्ता ने विजेताओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को 2 अक्टूबर को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रधानाचार्य लाल संजय प्रताप सिंह ने समान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सम्मान और स्वच्छ पर्यावरण को सपनों के भारत की पहचान बताया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।