
pardarshi vikas news lucknow
साहिब गुरु अर्जन देव महाराज की पावन शहादत को समर्पित सुखमनी साहिब पाठों की श्रृंखला का आयोजन गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 6 मई से 14 जून 2026 तक श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।कार्यक्रम के अंतर्गत 6 मई 2026 से प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, जबकि प्रत्येक रविवार को सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक विशेष पाठ आयोजित होगा।इस श्रृंखला के अंतर्गत शहीदी कीर्तन समागम का आयोजन भी किया जाएगा। यह समागम 13 जून 2026 (शनिवार) को शाम 6:30 बजे से 10:30 बजे तक तथा 14 जून 2026 (रविवार) को सुबह 5:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध रागी भाई साहिब भाई अमृतपाल सिंह अमृतसर अपनी हाजिरी भरेंगे।कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन गुरु का लंगर संगत के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने संगत से सेवा में भाग लेने की अपील की है। सुरजीत कौर (मीडिया प्रभारी) यह आयोजन केंद्रीय इस्त्री सत्संग सभा, लखनऊ द्वारा गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित किया जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु घर की कृपा प्राप्त करें।