news-details

गोमती में 50 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का प्रवाह

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गुरुवार को मुसाफिरखाना तहसील के निजामुद्दीनपुर स्थित इसौली घाट पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने गोमती नदी में 50 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का प्रवाह किया। उन्होंने कहा कि इससे मत्स्य संसाधनों के संवर्धन के साथ नदी के जलीय पर्यावरण और पारिस्थितिक संतुलन को मजबूती मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और मत्स्य पालक कल्याण कोष सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य अनिल कुमार, नायब तहसीलदार ज्योति पाण्डेय, मत्स्य निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार समेत बड़ी संख्या में मत्स्य पालक मौजूद रहे।