news-details

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी । पुलिस टीम ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रामगंज पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 23 वर्षीय अभियुक्त आकाश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त झारखंड के हजारीबाग का निवासी है और गोकशी के मामले में भी वांछित था।  सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश चौधरी को हिरासत  में लिया है। अभियुक्त का पूरा नाम आकाश कुमार चौधरी पुत्र पुनीत महतो है, जो घसकोड़ी, थाना बरकटा, जनपद हजारीबाग, झारखंड का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना रामगंज में मु0अ0सं0 104/2025 धारा 109, 132, 61(2) बीएनएस व 3/5 (क)/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है इस कार्रवाई को निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दयाराम कनौजिया, हेड कांस्टेबल बालेन्द्र यादव और हेड कांस्टेबल हेमन्त कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ कर उसके गैंग के अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।