
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमित पाठक ने प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत रेंज के चार जिलों में तैनात 92 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने के आधार पर किए गए इन स्थानांतरणों में गोंडा जिले के 36 उपनिरीक्षकों को बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती भेजा गया है।आईजी ने गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को सात दिनों के भीतर कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल के लिए रवाना किया जाए और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए।स्थानांतरण सूची में प्रदीप कुमार सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, गंगादीन यादव और कोमल प्रसाद यादव को बलरामपुर भेजा गया है। वहीं मोहम्मद सरफराज खान, पशुपतिनाथ तिवारी, विश्वास कुमार चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार और शैलेंद्र कुमार यादव को श्रावस्ती में नई जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों का तबादला बहराइच जिले में किया गया है।उधर, बहराइच से श्रवण कुमार, कल्पना सिंह, जगन्नाथ यादव, ओंकार यादव, राजेश दुबे, गोपाल तिवारी, शैलेंद्र कुमार सोनकर और अहमद हुसैन को गोंडा में तैनाती दी गई है।आईजी अमित पाठक ने बताया कि सभी स्थानांतरण नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं। रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित उपनिरीक्षकों को समयबद्ध तरीके से कार्यमुक्त कर अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।