news-details

गोंडा इंडियन बैंक शाखा में 4.90 करोड़ का घोटाला, 69 कर्मचारियों पर FIR दर्ज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में इंडियन बैंक की मुख्य शाखा से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। यह मामला वर्ष 1997 से 2020 के बीच का बताया जा रहा है, जिसमें लगभग 4 करोड़ 90 लाख 8 हजार 373 रुपये के गबन का आरोप लगा है। इस संबंध में बैंक के सचिव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने नगर कोतवाली में 69 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिनमें बैंक के पूर्व मैनेजर, कैशियर और अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।आरोप है कि इन कर्मचारियों ने अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए बैंक में करीब 3 करोड़ 60 लाख 16 हजार रुपये की राशि का गबन किया था। बाद में विभागीय जांच के दौरान आरोपियों ने इस रकम को ब्याज सहित वापस जमा करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय पर राशि जमा नहीं की गई। इसी वजह से अब यह रकम बढ़कर लगभग 4.90 करोड़ रुपये हो गई है।नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी 69 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सोनू कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया चल रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला गंभीर वित्तीय अनियमितता से जुड़ा हुआ है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं बैंक प्रशासन ने भी आवश्यक दस्तावेज पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।