news-details

एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

You can share this post!


अमेठी ।शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने  पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने अलग-अलग इलाकों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।जनसुनवाई में भूमि और आपसी विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, पुलिस कार्रवाई समेत अन्य मामलों की शिकायतें आईं। एसपी ने संबंधित थानेदारों से शिकायतों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर तय समय में समाधान करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मकसद लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। शिकायतकर्ताओं को बेवजह दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और जरूरी कार्रवाई करें।