news-details

एसपी ने किया औचक निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने देर रात थाना खरेला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, मालखाना, हवालात और बैरक सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मालखाना प्रबंधन में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। फरियादियों की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण तथा लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने पर भी विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।