news-details

एनडीए परीक्षा में 20 कैडेट सफल

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। सैनिक स्कूल अमेठी के 20 कैडेट्स ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए)-2, 2026 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सफल कैडेट्स में आदर्श राज, आदित्य वत्स, अक्षत चौधरी, अमित कुमार सिंह, आयुष कुमार यादव, बलराज कृष्णा गुप्ता, लकी मिश्रा, मोहम्मद सज्जाद हुसैन, मोहित काबदल, नवनीत कुमार, निखिल कुमार, प्रतीक सिंह, ऋषभ मिश्रा, एस. माधवन, साईश्वर अग्रवाल, संकल्प पथानिया, संयम सारस्वत, सुमित कुमार, उदित पाल और वंश रघुवंशी शामिल हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल सतवीर सिंह ने सभी सफल कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता कैडेट्स की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय में विकसित अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि कैडेट्स आगामी चयन प्रक्रिया में भी बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रसेवा के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।