news-details

एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने चलाया जनजागरण अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न बाजारों में जनजागरण अभियान चलाया। संगठन के पदाधिकारियों ने कृष्णा नगर, पीएसी, सतबरी और श्याम नगर बाजार में व्यापारियों से संपर्क कर प्रस्तावित शुल्क से होने वाले संभावित नुकसान की जानकारी दी।अभियान के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि एमडीआर शुल्क लागू होने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। संगठन ऐसे किसी भी प्रस्ताव का विरोध करेगा, जिससे व्यापारियों की लागत बढ़े। उन्होंने सरकार से प्रस्ताव पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की मांग की। साथ ही व्यापारियों से अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने और संगठन के साथ मिलकर आवाज उठाने की अपील की।जनजागरण अभियान का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने किया। इस दौरान अध्यक्ष शिवांशु वर्मा, कमल सोनी, मुकेश गुप्ता, अभिनव वर्मा, पंकज शुक्ला और अभय समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।