news-details

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ वन महोत्सव 2026 का शुभारंभ

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में पौधारोपण कर वन महोत्सव 2026 अभियान का शुभारंभ किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुरू हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से वातावरण शुद्ध होता है, प्रदूषण कम होता है और भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ स्वस्थ जीवन को बढ़ावा मिलता है। डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि वन महोत्सव अभियान पूरे जिले में शुरू हो चुका है और 7 जुलाई तक बड़े स्तर पर लाखों पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वन विभाग की सभी रेंजों में अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल से जोड़ने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया पौधा भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य योगदान साबित होगा।