news-details

एएनएम प्रशिक्षण के लिए 1800 सीटों पर आवेदन 1 जुलाई से शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के महानिदेशक (प्रशिक्षण) कार्यालय ने वर्ष 2026 के लिए सहायक नर्सेज एवं मिडवाइफ (एएनएम) के दो वर्षीय प्रशिक्षण हेतु विज्ञापन जारी किया है। प्रदेश के 36 एएनएम प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 1800 सीटों पर महिला अभ्यर्थियों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग की अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपये तथा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।कुल सीटों में 80 प्रतिशत सामान्य महिला अभ्यर्थियों तथा 20 प्रतिशत सीटें कम से कम पाँच वर्ष का संतोषजनक अनुभव रखने वाली आशा कार्यकर्ताओं/आशा संगिनियों के लिए आरक्षित रहेंगी। पात्र आशा अभ्यर्थियों के उपलब्ध न होने पर रिक्त सीटों को सामान्य मेरिट से भरा जाएगा।अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2025 को न्यूनतम 17 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को शासनादेश के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।चयन हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट https://www.dgmhup.gov.in⁠ पर उपलब्ध होगी।