news-details

एआरटीओ का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Unnao

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शनिवार को एआरटीओ द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एआरटीओ संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आईबीपी हरदोई पुल के पास करीब 11:30 बजे संचालित किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिलों में लगाए गए अवैध फायर साइलेंसरों पर भी कार्रवाई की गई और कई वाहनों की जांच की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इस अभियान में एआरटीओ संजीव कुमार सिंह के साथ पीटीओ शैफाई किदवई, पीटीओ सोनी और यातायात प्रभारी सुनील सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।