news-details

एआरटीओ कार्यालय में डीएम का छापा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लाइसेंस की 10 पत्रावलियों में खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कई माह से लंबित लाइसेंस प्रकरण में वरिष्ठ सहायक संजय सिंह को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने 312 आरसी से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और कार्यालय में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए।