news-details

एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

You can share this post!


अमेठी ।जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक संतराम को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने किसान से जमीन पर पत्थर नस्ब कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के शुकुल बाजार का है। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने शुकुल बाजार स्थित एक होटल में जाल बिछाया। जैसे ही राजस्व निरीक्षक ने कथित तौर पर किसान से 10 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी राजस्व निरीक्षक को अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।