news-details

ढाई साल की बच्ची को पटका, घायल

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी ।कोतवाली क्षेत्र में एक ढाई साल की बच्ची के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रही बच्ची को एक युवक ने कथित तौर पर सड़क पर पटककर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। लोगों को अपनी ओर आता देख युवक नाली में घुस गया था, जिसे मुश्किल से बाहर निकाला गया। परिजन बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए।इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहे एक व्यक्ति ने बच्ची को चोट पहुंचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल भेजा। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्वेताभ भाष्कर ने बताया कि बच्ची की हालत सामान्य है।आरोपी युवक को पुलिस निगरानी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।