news-details

डग्गामारी के विरोध में आज से शुरू होगा रोडवेज कर्मियों का आंदोलन

You can share this post!

 

 

 अमेठी/, लखनऊ।  प्राईवेट वाहनों द्वारा रोडवेज परिसरों के आसपास से सवारियां उठाने से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को रोज लाखों रुपए का नुक़सान हो रहा है। डग्गामारी से रोडवेज के चालक,परिचालक और कर्मचारी परेशान हैं। एक अक्टूबर से डग्गामारी के विरोध में रोड वेज कर्मचारी आंदोलन शुरू करेंगे। आंदोलन चरणबद्ध तरीके से 10अक्टूबर तक चलेगा। गुरुवार को रोडवेज कर्मचारी सभी बस डिपो पर एकत्रित होकर डग्गामारी के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन करेंगे।