
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। जाजमऊ चेकपोस्ट के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका और कार को करीब 15 से 20 मीटर तक घसीटता ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर डंपर रुका। कार में एचबीटीयू के प्रोफेसर निर्गीश कुमार समेत तीन लोग सवार थे, जो हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना सुबह करीब 9:15 बजे हुई। दुर्घटना के बाद सड़क पर भीड़ जुटने से रामादेवी से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस के मुताबिक, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।