news-details

डेंगू के 15 मरीज मिले, सभी स्वस्थ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर सर्वे कर लोगों को जागरूक कर रही हैं। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप तिवारी ने बताया कि अब तक डेंगू के 15 मरीज मिले हैं। सभी का उपचार हुआ और वे स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल में जांच कराने को कहा। उनके अनुसार सरकारी अस्पतालों में डेंगू सहित जरूरी जांच मुफ्त उपलब्ध है।