news-details

डीएम ने परखी ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को गौरीगंज तहसील परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सुरक्षा और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि अमेठी, गौरीगंज, तिलोई और जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें यहां सुरक्षित रखी गई हैं। उन्होंने सुरक्षा में लापरवाही न बरतने और सभी जरूरी प्रबंध प्रभावी रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।