news-details

डीएम के निर्देश पर महिला का जाति प्रमाण पत्र जारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी में एक दिवस-पूर्ण समाधान अभियान के तहत मंगलवार को जोगापुर अंबरपुर निवासी रिंकी की जाति प्रमाण पत्र संबंधी शिकायत का निस्तारण किया गया। रिंकी ने जिलाधिकारी शशांक चौधरी के समक्ष शिकायत करते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बावजूद उनका जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ था, जिससे उनकी शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार अमेठी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रिंकी का जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। समस्या का त्वरित समाधान होने पर रिंकी ने जिलाधिकारी का आभार जताया।