news-details

छात्रों को इलाज में प्राथमिकता

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। ‘सेव अर्थ बाई प्लांट’ संस्था ने छात्रों को अस्पतालों में इलाज के दौरान प्राथमिकता और निशुल्क परामर्श दिलाने की पहल शुरू की है। प्रेस वार्ता में ओपी सिंह ने बताया कि कई चिकित्सकों ने फीस में छूट और निःशुल्क ओपीडी परामर्श की सहमति दी है। वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र श्रीवास्तव ने छात्रों को राष्ट्र की धरोहर बताते हुए उनके स्वास्थ्य को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर ‘पांच पांडव-पांच प्लांट’ अभियान के तहत सहजन के पौधे वितरित किए गए। जिले के पांच गांवों को ‘सहजन गांव’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।