news-details

छितौनी के विकास मुद्दों को लेकर पत्रकारों ने डीएम से की मुलाकात

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी के विकास से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर पत्रकार एवं समाजसेवी ओमप्रकाश कुमार भास्कर और दिवाकर कुमार ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।मुलाकात के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली व्यवस्था, पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, पनियहवा स्थित नारायणी नदी घाट की सफाई तथा शिव मंदिर के सुंदरीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। ओमप्रकाश कुमार भास्कर ने कहा कि नगर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित स्थलों का शीघ्र निरीक्षण कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मुलाकात के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि नगर पंचायत छितौनी की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।