news-details

चरखारी खंदिया में पानी समस्या पर ईओ को ज्ञापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास , महोबा। जनपद के चरखारी स्थित निःशुल्क अंबेडकर पाठशाला एवं लाइब्रेरी में इस भीषण गर्मी के चलते हुए पीने के पानी की समस्या को लेकर अंबेडकर पाठशाला फाउंडेशन के डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर आनंद पाल के नेतृत्व में सदस्यों,छात्रों के साथ नगर पालिका चरखारी पहुंचकर अधिशासी अधिकारी अमर जीत को ज्ञापन दिया lइस मौके पर विधार्थी परिषद के पवन कुशवाहा ने बताया कि इस पाठशाला की शुरुआत कोरोनाकाल में इन्द्र कुमार कुशवाहा द्वारा मोहल्ला रूपनगर में संचालित की गई जो निरंतर 6 वर्षों से निःशुल्क संचालित की जा रही है। जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं बच्चों का भविष्य सवर रहा है, मोहल्ला खंदिया में बनी बरात घर में 14 अप्रैल 2023 से निःशुल्क डॉ.अंबेडकर पाठशाला एवं लाइब्रेरी संचालित की जा रही वहीं पाठशाला संचालक मनीष कुमार ने बताया कि निःशुल्क पाठशाला के विद्यार्थियों के लिए पेय जल की समस्या को लेकर नगर पालिका को पूर्व में भी अवगत करा चुके है उपस्थित सदस्यों,छात्रों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से अपील कि इस भीषण गर्मी के चलते हुए विद्यार्थियों के लिए पेय जल की व्यवस्था करवाने की अपील की है lइस मौके पर इन्द्र कुमार कुशवाहा, पवन कुशवाहा ,आनंद पाल ,मनीष कुमार,महेंद्र कुमार,सचिन बघेल,विनय,पुष्पेंद,सूरज,आशीष सहित स्वयंसेवी कार्यकर्ता मौजूद रहे l