
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। रामकोला थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अजय चौधरी उर्फ दरोगा पुत्र रामदरस चौधरी, निवासी उर्दहा नंबर-1 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान की झाला, एक जोड़ी कान का सूई-धागा, एक जोड़ी पायल, पांच बिछिया और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ रामकोला थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी से संबंधित मामले शामिल हैं। चोरी के मामले में धारा 331(3), 305(ए) और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार पाल, कांस्टेबल श्रीराम सिंह और आकाश यादव शामिल रहे।