
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने बुधवार को जंगलरामनगर में चौपाल लगाकर जनसुनवाई की। इस दौरान तहसील अमेठी में तैनात एक लेखपाल पर दबंगई और अवैध निर्माण का मामला सामने आया। उन्होंने शिकायत पत्र जिलाधिकारी और एसडीएम को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।शिकायतकर्ता चंद्रभूषण तिवारी ने आरोप लगाया कि लेखपाल विकास तिवारी ने उनकी पारिवारिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर आबादी और ग्राम समाज की जमीन पर जबरन निर्माण शुरू करा दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी काम जारी रहा। एसडीएम आशीष सिंह ने मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है।राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने पीड़ित को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच की जा रही है।