news-details

बड़े हनुमान मंदिर में युवक से पुलिस की मारपीट का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  प्रयागराज। बड़े हनुमान मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डीसीपी सिटी जोन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी बहन के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह मंदिर परिसर में स्थित महंत के दर्शन के लिए बैरिकेडिंग के आगे जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोका।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद और हाथापाई में बदल गई। सोशल मीडिया पर वायरल लगभग 9 सेकंड के वीडियो में कई पुलिसकर्मी एक युवक को घेरकर उसकी पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, जिसे रोकने पर विवाद बढ़ा।पुलिस के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई थी, हालांकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। डीसीपी सिटी जोन ने कहा है कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका अनुचित पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।