
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र मिश्र ने पार्टी कार्यक्रमों के तहत कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने बारिश से हुए नुकसान और प्रभावित परिवारों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही नगर पंचायत और गांवों में जल निकासी व जलभराव की समस्याओं पर चर्चा की।जितेंद्र मिश्र ने जिलाधिकारी से गांवों में जल निकासी और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से 2012 के बीच प्रदेश में बसपा की सरकार के दौरान वर्ष 2009 में अमेठी को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था।उनके मुताबिक, तत्कालीन खंड विकास अधिकारी एमपी चौबे ने अमेठी विकासखंड की 11 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा था, लेकिन बोर्ड की सहमति न मिलने के कारण प्रस्ताव लंबित रह गया।मिश्र ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अमेठी का सीमा विस्तार और नगर पालिका का दर्जा मिलना संभव नहीं है। उन्होंने वर्ष 2027 में बसपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि सरकार बनने पर अमेठी को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जाएगा।