news-details

बसपा ने ओबीसी समाज को दिया सबसे अधिक सम्मान:दिलीप विमल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी की ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी की बैठक गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि बसपा ने पिछड़े वर्ग को सबसे अधिक राजनीतिक भागीदारी और सम्मान दिया है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने सरकार और संगठन दोनों में ओबीसी समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया। आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़े वर्ग से बसपा के साथ जुड़कर सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक गुरु प्रसाद निषाद ने की। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और ओबीसी समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।