
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati रविवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की विशेष बैठक करेंगी। यह बैठक लखनऊ स्थित 12 माल एवेन्यू में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी। बैठक में संगठन की जमीनी और आर्थिक मजबूती, पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बसपा ने करीब 50 संभावित प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं, जिनकी घोषणा बैठक के दौरान की जा सकती है।बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक Akash Anand भी शामिल होंगे।बसपा नेतृत्व आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक विस्तार, सोशल इंजीनियरिंग और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन करेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुजन समाज को संगठित करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश भी दिए जाएंगे।