
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर और बूथ स्तर पर कैडर कैंप एवं समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सुल्तानपुर विधानसभा के नैनपुर सेक्टर में समीक्षा बैठक और कैडर कैंप को संबोधित किया। बैठक दीपक उपाध्याय के आवास पर आयोजित हुई, जहां पार्टी के अनुसार सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति के तहत शासन व्यवस्था में सभी वर्गों की भागीदारी की बात करती है। उन्होंने बसपा की पिछली सरकारों में विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिए जाने का दावा किया और कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है।उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर भी चर्चा की। बैठक में हाल ही में सुल्तानपुर से प्रत्याशी घोषित इम्तियाज अहमद भुट्टो, मंडल प्रभारी सुरेश गौतम, जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र अंबेडकर, दर्शन अंबेडकर सहित विधानसभा और सेक्टर इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।बसपा में शामिल होने वालों में दीपक उपाध्याय, मनीष कुमार सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, स्वयं प्रकाश सिंह, अभय प्रताप सिंह, उमादत्त उपाध्याय, गौरव कुमार सिंह, जितेंद्र पाल, इरफान अली, विनय पाल, रोहित कुमार, राम शब्द पाल और राजकुमार पासवान समेत अन्य लोग शामिल रहे।