
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र ने 9अक्टूबर की लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज पार्टी बनाकर बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को सफल किया और उनके विचारों को धरातल पर उतारने का काम किया है। बहुजन समाज पार्टी बनने के बाद भारतीय राजनीति का व्याकरण बदल गया और सदियों से हक अधिकार से वंचित समाज को राजनीति और राज पाट में भागीदारी मिलने का काम शुरू हुआ। मान्यवर कांशीराम साहब ने उत्तर प्रदेश को भारतीय राजनीति की प्रयोगशाला बनाया और बहन मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाकर चमत्कार किया।बहन मायावती जी का पूरा जीवन बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को समर्पित है।उनका चार बार का मुख्यमंत्रित्व काल सुशासन, विकास और गुड गवर्नेंस का उदाहरण रहा है।
जितेन्द्र मिश्र ने बताया कि मान्यवर कांशीराम साहब स्मारक स्थल को बहुजन समाज के लोग तीर्थ स्थल मानते हैं । 9अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक लखनऊ पहुंचेंगे और मान्यवर कांशीराम साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
बारिश के कारण स्थगित हुआ कैडर कैम्प
खराब मौसम और बारिश के कारण बहुजन समाज पार्टी की ओर से 25सितम्बर को ठेंगहा में आयोजित कैडर कैम्प को स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को बारिश थमने के बाद पार्टी नेताओं ने टीकरमाफी में 27सितम्बर को प्रस्तावित सेक्टर बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक की तैयारी के लिए जनसम्पर्क किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध,विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, महासचिव श्याम कुमार, कोषाध्यक्ष कुल रोशन एडवोकेट, सेक्टर अध्यक्ष अशोक भारती, महेंद्र कुमार, सुनील कोरी आदि मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद ठेंगहा के कैडर कैम्प की तारीख बाद में तय की जाएगी।