news-details

बसपा बैठक में आरक्षण और संगठन को लेकर गरजे विश्वनाथ पाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ मिर्जापुर। मिर्जापुर के रमाया गार्डन में बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मंडल के विभिन्न जिलों में संगठन की स्थिति की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सर्वसमाज का मजबूत आधार तैयार करने के निर्देश दिए।

विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में नात-रिश्तेदारी, भय और दबाव से ऊपर उठकर हाथी निशान वाले प्रत्याशी को विजयी बनाने तथा मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, भाजपा और सपा आरक्षण विरोधी हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर परिवारवादी राजनीति करने और बहुजन महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया। पाल ने कहा कि भारतीय संविधान को पूरी तरह लागू करना ही बसपा का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने आरक्षण में क्रीमी लेयर के मुद्दे पर भी आपत्ति जताई और कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती इसे बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मानवतावादी संविधान की भावना के विपरीत मानती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राजनीतिक दलों द्वारा जनता को गुमराह किए जाने से सावधान रहने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों को सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन तथा सदस्यता नवीनीकरण का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार रहना होगा।