news-details

बजट के अभाव में अधूरा है सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का काम

You can share this post!

दो जनपदों को जोड़ता है गुंगवाछ-कमासिन मंडौली सम्पर्क मार्ग

Pardarshi Vikas News Amethi

दो विकास खंडों को जोड़ने वाले गुंगवाछ -कमासिन -मंडौली सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत धनाभाव में पूरा नहीं हो पा रहा है।डेढ़ किलोमीटर की लम्बाई में विशेष मरम्मत का काम चल रहा है। कमासिन के आगे मंडौली तक जर्जर सड़क की विशेष मरम्मत के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। क्षेत्र वासियों ने शासन से बजट आवंटन की मांग की है।
 गुंगवाछ-कमासिन सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए शासन की ओर से लगभग छः महीने पहले 25.50लाख रु की धनराशि स्वीकृत की गई थी। ठेकेदार ने काम मार्च में शुरू किया। प्रारंभ में डेढ़ सौ मीटर सीसी रोड बनाने के बाद आगे विशेष मरम्मत कार्य जारी है,सी सी रोड के दोनों तरफ मिट्टी भराई न होने से चार पहिया वाहनों की क्रासिंग होने पर दुर्घटना के खतरे बने हुए हैं। विशेष मरम्मत के दौरान सड़क पर बने गड्ढों को ठीक से भरने में लापरवाही होने पर स्थानीय लोगों ने अधिशासी अभियंता और ठेकेदार से शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार सुबह से ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर स्वयं काम को आगे बढ़ाया।अवर अभियंता नहीं आए।
 कमासिन के बाद यह सम्पर्क मार्ग मंडौली को जोड़ता है, परंतु आगे लगभग एक किलोमीटर विशेष मरम्मत के लिए विभाग के पास कोई बजट नहीं है।
 ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय , स्थानीय निवासी संजय कुमार,राज कुमार आदि ने शासन से सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत पूरी लम्बाई में कराने की मांग की है।

 कोट

बजट के अनुसार काम कराया जा रहा है। सहायक अभियंता डी के अग्रवाल को मानक के अनुसार विशेष मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार 
अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड 
लोक निर्माण विभाग