
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।बुधवार की रात नगर में परिवार के साथ भरत मिलाप देखने आए एक युवक की बाइक धम्मौर रोड स्थित गंगोत्री प्रापर्टी डीलर के पास से चोरी हो गई। युवक ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।परसांवा निवासी सत्यम् पुत्र राम चन्द्र बुधवार की रात परिवार के साथ भरत मिलाप देखने अमेठी आया था, अपनी काले रंग की बाइक --यूपी 44-डब्ल्यू0921को उसने धम्मौर रोड स्थित गंगोत्री प्रापर्टी डीलर के पास खड़ी की थी। सुबह वापस आने पर बाइक गायब मिली।