news-details

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की जिम्मेदारियां तय

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले के 22 व 23 मई को होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारियों को लेकर आज जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने 22 मई को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हो कर 23 मई को सायंकाल 6 बजे तक चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग को लेकर रणनीति बनाई व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का वितरण किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग पुरुषोत्तम ग्रीन मैनावती मार्ग बिठूर में होगा और प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं को 24 घंटे का प्रवास करना होगा जिसमें रात्रि विश्राम वर्ग स्थल पर अनिवार्य है।प्रशिक्षण वर्ग का संयोजक जिला उपाध्यक्ष डॉ जन्मेजय सिंह को व वर्ग प्रभारी सत्यपाल सिंह को बनाया गया है वर्ग संचालन समिति में अवधेश सोनकर,प्रमोद विश्वकर्मा अभिनव दीक्षित,अनुराग शर्मा,नवाब सिंह,धीरज वाल्मीकि ,किरन तिवारी,विनोद पाल, वास्ते त्रिपाठी।

1.सर्व व्यवस्था प्रमुख-शिवांग मिश्रा
2.भोजन प्रमुख-रमिंदर सिंह
3आवास व्यवस्था प्रमुख-सत्यम गुप्ता
4.मंच व्यवस्था प्रमुख- पारस मदान
5.साजसज्जा प्रमुख -सुरेश गुप्ता
6.प्रदर्शनी प्रमुख- रोहित साहू,आशीष बाजपेई
7.पंजीकरण व्यवस्था प्रमुख-सीमा एमबीए,राधा सैनी
8.यातयात/पार्किंग प्रमुख-मुनेंद्र राजपूत
9.तकनीकी कार्य प्रमुख-जीतू कश्यप, प्रभाकर अवस्थी
10.सुरक्षा प्रमुख-आकाश शुक्ला
11.मोबाइल संग्रह प्रमुख-शालनी कटियार,रीता पासवान
12.अतिथि प्रमुख-राम जी गुप्ता
13.स्वच्छता प्रमुख- द्वारिका सिंह,श्याम कुमार।