news-details

भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी कस्बे में कसौधान परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष महेश सोनी और लक्ष्मी सोनी ने भी श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में सहभागिता की। मुख्य यजमान अनिल कसौधन, संगमलाल कसौधन और अनीता कसौधन हैं। साध्वी पूजा शास्त्री कथा का वाचन करेंगी। कथा 17 से 23 सितंबर तक आयोजित होगी।