news-details

भागीपुर गांव में गलत विलेज कोड से ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विकासखंड स्थित भागीपुर गांव में गलत विलेज कोड दर्ज होने से ग्रामीण और किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। समस्या के समाधान में हो रही देरी से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्राम प्रधान अजीत जायसवाल ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर ग्राम कोड में सुधार नहीं किया गया, तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।ग्राम कोड में त्रुटि के कारण गांव के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान पंजीकरण और कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते पिछले छह महीनों से वे परेशान हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एसडीएम कार्यालय में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी वजह से ग्रामीणों ने एक बार फिर एसडीएम मिल्कीपुर को ज्ञापन सौंपकर 10 दिन की समय सीमा तय की है।इस मामले में एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने बताया कि ग्राम कोड सुधार के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है और प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन ग्रामीण अब भी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।