news-details

बारिश में कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में लगातार बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर 32 वर्षीय ऊषा सरोज की मौत हो गई, जबकि उनके पति रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, ऊषा अपने पति के साथ घर के पीछे बने कच्चे टीनशेड वाले कमरे में बंधी भैंस को खोलने गई थीं। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और दोनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो पहुंचाया। उपचार के दौरान ऊषा की मौत हो गई, जबकि रामकुमार का इलाज जारी है।मृतका के चार बेटियां नैंसी, आंचल, गुंजन और काजल तथा एक बेटा सुरजीत है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। महिला की मौत से गांव में शोक है।उधर, टढ़िया रिछौरा मजरे कटारी में लगातार बारिश से कुसुमा, कलावती और त्रिभुवन के कच्चे मकान ढह गए। इन घटनाओं में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के चाचा समर बहादुर की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।